नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान बेअसर, पहले दिन ही ढीला, दोपहिया वाहन चालकों को फ्यूल पंपों पर बिना हेलमेट भी मिल रहा पेट्रोल
No helmet-no petrol campaign ineffective, lax on the first day itself, two-wheeler riders are getting petrol at fuel pumps even without helmets
रायपुर : पेट्रोल पंप संचालकों ने रायपुर जिले में 1 सितंबर से नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान शुरु करने का फैसला लिया था. लेकिन यह अभियान जमीनी स्तर पर बेअसर नजर आ रहा है. बिना हेलमेट के पंप पहुंचने वालों को दोपहिया वाहन चालकों को बिना परेशानी के पेट्रोल मिल रहा है.
बता दें कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बढ़ते सड़क हादसों में कमी लाने के लिए खुद फैसला किया था कि 1 सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा. सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट के साथ पहनना जरुरी होगा.
इस बारे में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर जानकारी भी दी गई थी. वहीं प्रशासन की तरफ से भी अभियान को पूरा सपोर्ट मिला है. लेकिन फिलहाल सड़क सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में यह कदम बस कागज़ों तक ही सीमित नजर आ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



