बीफ करी और गौ मांस बेचने वाले मामले में नार्थ ईस्ट फ़ूड कार्ट और किचन के संचालक रविन्द्र पाल और संचालिका रुबी वनलारेग गिरफ्तार

North East Food Cart and Kitchen operator Ravindra Pal and operator Ruby Vanlareg arrested in the case of selling beef curry and cow meat

बीफ करी और गौ मांस बेचने वाले मामले में नार्थ ईस्ट फ़ूड कार्ट और किचन के संचालक रविन्द्र पाल और संचालिका रुबी वनलारेग गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में बीफ करी और गौ मांस बेचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी रविन्द्र पाल सागर और रुबी वनलारेग, नार्थ ईस्ट फ़ूड कार्ट और किचन के संचालक और संचालिका हैं.
आरोपी तेलीबाँधा तालाब के सामने दुकान और रेस्तरां संचालित कर रहे थे, आरोपी रुबी वनलारेग डिब्बा बंद गौ मांस बेच रही थी जबकि आरोपी रविन्द्र पाल अग्रवाल दुकान और होटल का इन्वेस्टर था. रायपुर बीफ करी के नाम पर डिब्बा बंद गौ मांस बेचने और उसे पका कर खिलाने के आरोप में तेलीबांधा थाना पुलिस ने नार्थ ईस्ट फूड नामक दुकान की संचालक रुबी वनलारेग और नार्थ इस्ट किचन के संचालक रविंद्र पाल अग्रवाल के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया.
जिसके बाद अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी रविंद्र अग्रवाल और रुबी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धाराओं समेत अन्य धाराओं में जुर्म दर्ज किया है.
बता दें कि तेलीबांधा तालाब के सामने ईश्वरी प्लाजा के बेसमेंट में संचालित नार्थ इस्ट फूड कार्ट और किचर नाम की दुकान और रेस्त्रारां में गौ सेवकों 24 ने डिब्बा बंद गौ मांस बिकने की खबर पुलिस को दी.
पुलिस ने दुकान की संचालिका रुबी वनलारेग और रविंद्र अग्रवाल की होटल के रेफ्रिजीरेटर से डिब्बा बंद गौ मांस बरामद किया गया. आरोपियों ने बताया कि वह ड़ेढ साल से गौ मांस के डिब्बे बेच रहे हैं.
सूत्रों के अनुसार संचालक रविंद्र अग्रवाल ही दुकान और रेस्टोसेंट का संचालक और इवेंस्टर है. मिजोरम की मूल निवासी रुबी वनलारेग अपने संपर्क से रायपुर समेत आसापास स्पा सेंटर, मसाज सेंटर में कार्यरत लोगों को रेंस्त्रारां में बुलाती थी. बीफ या गौ मांस खाने वाले अन्य लोगों को भी दुकान से लगे रेस्त्ररां में बीफ करी परोसी जाती थी.
आरोपी रुबी वनलारेग और रविंद्र पाल अग्रवाल पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5,10 और धारा 318 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी रुबी वनलारेग की उम्र 32 साल है और वह रायपुर के कमल विहार सेक्टर 2 में रहती है. जबकि आरोपी रविंद्र पाल अग्रवाल की उम्र 45 साल है और वह दुर्ग जिले के भिलाई नेहरु नगर में रहता हैं.
दो दिन पहले तेलीबांधा के फूड शाॉप में दबिश के बाद पुलिस ने बीफ करी और  मांस के नमूने जांच के लिए भेजा था, रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने  लिया है और आगे की जांच की जा रही है. यह गिरफ्तारी रायपुर में गौ मांस बेचने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई है.

आरोपी
(1) रुबी वनलारेग पिता लाल रिली आना उम्र 32 सालनिवासी कमल विहार सेक्टर 2 थाना टिकरापारा रायपुर
(2) रविंद्र पाल अग्रवाल पिता स्व जोगिंदर पाल अग्रवाल उम्र 45 साल सारी भिलाई नेहरु नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI