गुजराती स्कूल में आपत्तिजनक टिप्पणी, सर्व समाज के लोगों ने डीसीपी दफ्तर पहुंच दिखाई एकजुटता, सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग
Objectionable remarks at a Gujarati school: People from all sections of society gathered at the DCP's office to show solidarity, submitted a memorandum, and demanded an impartial investigation and action.
रायपुर : राजधानी के गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काजल हिंदुस्तानी द्वारा इस्लाम धर्म और मुस्लिम महिलाओं के परिधान को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के खिलाफ हुसैनी सेना ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की.
हुसैनी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसी भी धर्म, समुदाय अथवा महिलाओं के सम्मान से जुड़े विषयों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और मिले सबूतों के आधार पर कानून के अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए.
इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज, सतनामी समाज, क्रिश्चियन समाज, सिख समाज, हिन्दू समाज एवं भारतीय बौद्ध महासभा, रायपुर सहित विभिन्न सामाजिक समुदायों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने हुसैनी सेना के ज्ञापन एवं कार्रवाई की मांग का समर्थन किया.
प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े, प्रदेश सचिव शैलेश बड़गे, जिला अध्यक्ष विजय गाजघाटे, कार्यकारिणी सदस्य अविनाश धूल, कार्यकारिणी सदस्य अरुणा राव, मीडिया प्रभारी अक्षय डहट एवं युवा प्रकोष्ठ के महासचिव अरुण बागड़े सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
हुसैनी सेना ने प्रशासन से मांग किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों और सबूतों के आधार पर दोष पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए.
गुजराती स्कूल में मुनाकिद प्रोग्राम को लेकर डीसीपी दफ्तर पहुंचे भारतीय बौद्ध महासभ के रियासती सदर भोजराज गौर खेड़े, रियासती सेक्रेटरी शैलेश बडगें, विजय गजघाटे, जिलई सदर अरुण बागडे, अविनाश ठुल, अरुण राव, हितेश कुमार, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, रायपुर जिलई सदर मनोज बंजारे, गणेश सेहतोड़े, नीरज बंजारे, अनिल कोसले, क्रिश्चियन समाज से सुरेश मासी, रविका मसीह, जैनब तंजीम की जिला सदर हाजरुन खान, ब्राह्मण समाज से ललित मिश्रा, आभा मुरलिया मुदलियार सहित सैकड़ो लोगों ने काजल हिंदूस्तानी समेत गुजराती स्कूल की इंतेजामिया कमेटी और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की.
इस मौके पर हुसैनी सेना जिलई सदर मोहम्मद आमिर खान ने कहा, स्कूल में मुनाकिद नफरती प्रोग्राम के खिलाफ सर्व समाज एकजुट है. उन्होंने कहा, रियासत की यकजहती, हम आहंगी और भाईचारगी को टूटने नहीं देंगे। रियासती महामंत्री मोहम्म्द जाकिर, तर्जुमान साजिद कुरैशी ने कहा स्कूली बच्चे देश का मुस्तकबिल हैं. देश नफरत से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



