रावण दहन से पहले रायपुर के WRS मैदान में मंच निर्माण के दौरान करंट से कर्मचारी की मौत, एक घायल, धमतरी में तीन की हालत नाजुक
Before Ravana Dahan a terrible accident took place in WRS grounds of Raipur an employee died due to electric shock during stage construction a young man injured
रायपुर : राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित रावण मैदान में मंच निर्माण के दौरान एक कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित रावण मैदान में रावण दहन के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. वहीं स्टेज पर एक कर्मचारी परमानंद ध्रुव उम्र 37 साल काम कर रहा था. तभी अचानक उसे बिजली का झटका लगा. जिससे वह ऊपर से नीचे गिर पड़ा. करंट लगने से अचेत हुए परमानंद को मौके पर सीपीआर दिया गया और एंबुलेंस से मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं मौके पर बेहोश हुए मृतक का साथी मेकाहारा अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
धमतरी जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 15 से ज्यादा लोग घायल
धमतरी : धमतरी जिले के कंवर गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. वहीं, 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है



