रस्सियों से लटका मिला पेंटर का शव, शरीर पर चोट के निशान, मचा हड़कंप, सुसाइड नोट में ‘ब्लैकमेलिंग’ का खुलासा, भाई ने जताई हत्या की आशंका
Painter's body found hanging from ropes, injury marks on body, causing panic, suicide note reveals 'blackmailing', brother suspects murder
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक पेंटर की संदिग्ध लाश मिली है. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले शव के शरीर पर चोट के निशान हैं. जांच के लिए पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. जिसमें मृतक मोहन रामटेक उम्र 42 साल ने दो लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है. जिसमें उसने राजू पाल को बताया है. यह मामला स्मृति नगर चौकी इलाके का है,
मिली जानकारी के मुताबिक मोहन रामटेक उम्र 42 साल पिछले करीब 3 महीने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था. पेंटिंग का काम करता था. शनिवार 28 मार्च को उसकी मां का भिलाई के एक अस्पताल में ऑपरेशन होना था. इस वजह से परिवार के सभी लोग रात से अस्पताल में थे. घर पर कोई मौजूद नहीं था. मोहन अकेले था.
जब 28 मार्च की सुबह पत्नी घर पहुंची। तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. उसने मकान मालिक को जानकारी दी. पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला गया. तो अंदर मोहन की लाश पड़ी थी. मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
घटना की खबर मिलते ही स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना पुलिस, एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना कर सबूत जुटाए और सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त किया है.
सुसाइड नोट में लिखा है कि, मैं मोहन रामटेके अपने होसों हवास में यह बात लिख रहा हूं कि राजू पाल और सोनिया गोस्वामी सट्टा चलाते हैं. वो मुझे धमकी दे रहे हैं कि एक लाख रुपए दो नहीं तो पुलिस में फंसा देंगे और जेल भिजवा देंगे. मेरी पत्नी का ऑपरेशन होना था. तो मैं राजू पाल को बोला कि भैया मुझे मदद चाहिए.
उसने मुझे कहा कि मैं क्या बोलूं सट्टा लगा. एक नंबर दे रहा हूं. वो नंबर सोनिया गोस्वामी का था. अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं कि मैं उन्हें एक लाख दूं जो कि मैं नहीं दे पाउंगा. इसलिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि मेरी मौत को नजर अंदाज न करें. क्योंकि राजू बोलता है कि पुलिस मेरी जेब में है.
मेरा पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि, राजू पाल और सोनिया गोस्वामी जैसे लोगों को सजा दी जाए. जो आम आदमी को अपने झांसे में फंसाकर अपना फायदा उठाते हैं. आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध है कि बिना किसी दवाब के कोई भी पुलिसकर्मी फैसला न लें. पहले अपने घर जाकर अपने परिवार को देखें कि यह घटना उसके साथ हो तो क्या होगा.
इधर पुलिस का कहना है कि, पहली नजर में फंदे पर लटकने की आशंका है. जिसकी जांच की जा रही है. वहीं, मृतक के भाई नवीन रामटेके ने बताया कि, किसी से कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था. लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता.
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें कुछ नाम आए हैं. जिसकी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है. सुसाइड नोट में आए नामों की भी पड़ताल की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



