पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती, दो बदमाश अमन और मेहुल को कुरूद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
A dispute over an old rivalry led to a knife attack on a young man, the injured were hospitalized, and two criminals, Aman and Mehul, were arrested and sent to jail by Kurud police.
धमतरी : धमतरी जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. यह वारदात कुरुद थाना क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुई. जहां विवाद के दौरान आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 मार्च 2026 को शाम करीब 7 बजे वर्मा गैरेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बालाजी नगर कुरुद निवासी वेंकटेश ध्रुव उम्र 26 साल निवासी बालाजी नगर कुरूद अपने दोस्त तोषण सिन्हा के साथ एक दुकान के पास खड़ा था. इसी दौरान वहां अमन चंद्राकर और मेहुल चंद्राकर पहुंचे. दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश के कारण कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए वेंकटेश को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई.
विवाद के दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर वेंकटेश ध्रुव पर हमला कर दिया. उन्होंने युवक की पीठ और कंधे पर कई वार किए. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल वेंकटेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का चाकू छत्तीसगढ़ ढाबा के पास झाड़ियों से बरामद किया.
पुलिस ने आरोपी अमन चंद्राकर उम्र 29 साल और मेहुल चंद्राकर उम्र 28 साल दोनों निवासी कुरुद को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की हालत में फौरन पुलिस को खबर देने की अपील की है.
आरोपी
अमन चन्द्राकर उम्र 29 साल निवासी सरोजनी चौक कुरूद
मेहुल चन्द्राकर उर्फ अनांक चन्द्राकर उम्र 28 साल निवासी बस स्टैंड सांधा चौक कुरूद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



