रात में घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी, मारपीट के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police arrested two absconding accused of entering the house and threatening to kill, assault and sent them behind bars
जांजगीर चांम्पा : आरोपियों द्वारा रंजिश को लेकर 1 जुलाई 20 25 की रात करीब 8 बजे घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया. इस मामले की प्रार्थी धनराज खटकर निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
घटना घटित कर आरोपी कमल कुर्रे, विश्वनंदन कुर्रे जो फरार था. जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी. जिसको मुखबिर खबर मिलने पर दोनों आरोपियों को सकूनत से पकड़ा गया. आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल करने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



