पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, चोरों से यामाहा बाइक बरामद

Police arrested two accused of stealing a motorcycle and sent them behind bars, recovered Yamaha bike from the thieves

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, चोरों से यामाहा बाइक बरामद

सिमगा : थाना सिमगा एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सोमेश कुमार कुंभकार ने 8 मई 2025 को थाना सिमगा में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल नम्बर CG04 NM 4087 को बिलासपुर रोड सिमगा स्थित सरकारी उचित मूल्य की दुकान के सामने खड़ी कर शादी समारोह में चला गया था. जब वह अगली सुबह 4 बजे वापस लौटा. तो उसकी बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला. जिस पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 260/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया. साइबर सेल और थाना सिमगा की संयुक्त टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर राजा यादव उम्र 20 साल निवासी सिमगा) और दानेश्वर वैष्णव उर्फ दादू उम्र 25 साल निवासी ग्राम दरचुरा, थाना सिमगा) को हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया और उनकी निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई. पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
इस कामयाब कार्रवाई से नगरवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है. पुलिस ने आम जनता से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी फौरन पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB