छत्तीसगढ़ की लॉज में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस संचालक अंकित पटेल और दलाल संतोष दास के बाद 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार
Prostitution racket exposed in Chhattisgarh lodge, police arrested 4 more accused after operator Ankit Patel and broker Santosh Das
महासमुंद/सरायपाली : महासमुंद जिला में सरायपाली में NH 53 हाईवे के किनारे होटल जय पैलेस में देह व्यापार संचालित होने की खबर पर पुलिस ने आधी रात को दबिश दी थी. इस कार्रवाई में लॉज संचालक अंकित पटेल और उसके सहयोगी संतोष दास समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस रैकेट की जानकारी एक पीड़ित महिला से मिली. जिसने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला की शिकायत पर पुलिस टीम ने फौरन होटल में छापा मारा और पीड़ित महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद होटल संचालक अंकित पटेल पिता जयप्रकाश पटेल निवासी केना को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की. तो इसमें शामिल एक दलाल संतोष दास का भी नाम सामने आया. पुलिस ने तफ्तीश के बाद सुबह उसे भी गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पकड़े गए आरोपियों में जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह, होटल संचालक अंकित पटेल और संतोष दास शामिल हैं
इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक अंकित पटेल समेत जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह और संतोष दास को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, इनमें से चार आरोपी छेड़छाड़ के दोषी हैं. जबकि दो आरोपी देह व्यापार संचालित कर रहे थे.
सरायपाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके खिलाफ छेड़छाड़, अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने और देह व्यापार से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और आगे भी कई और गिरफ्तारियां संभव हैं.
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों के चलते क्षेत्र की छवि खराब हो रही है. पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस तरह के अवैध कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि समाज को इस गंदे कारोबार से बचाया जा सके. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट से जुड़े और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसमें किन-किन बड़े लोगों की संलिप्तता हो सकती है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह लॉज लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा बना हुआ था. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है. सरायपाली पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और होटल से बरामद दस्तावेजों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मालूम हो कि कई दिनों पुलिस ने पहचान पत्र बदलकर, कई अपराधियो में शामिल रहे फर्जी पहचान पत्र के सहारे होटल लॉज में रह रहे लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने अनैतिक कार्यो पर रोक लगाने लॉज होटलों धर्मशाला में मुसाफिर रजिस्टर का भी पुलिस द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने की मांग शहर की जनता द्वारा की जा रही है. देह व्यापार का भंडा फोड़ कर मामले में एक होटल संचालक को गिरफ्तार करने के बाद शहर के कई होटलों में दहशत का भी बना हुआ माहौल है.
Sdop पुलिस ललिता मेहेर ने बताया की शहर के भीतर और बाहर के होटल लॉज ढाबा धर्मशाला की समय समय पर जांच कार्यवाही करते हैं, मुखबिर से भी सूचना प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है और आगे भी जांच कार्यवाही जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



