पर्सनल फोटो-वीडियो को बनाया वसूली का हथियार, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 2 लाख रुपये, आरोपी 20 वर्षीय प्राची कश्यप गिरफ्तार
Personal photos and videos used as a tool for extortion; Rs 2 lakh extorted through threats to make the content viral—20-year-old accused Prachi Kashyap arrested.
बिलासपुर : निजी रिश्तों में भरोसे का गलत इस्तेमाल कर ब्लैकमेलिंग करने का एक मामला सामने आया है. साथ में खिंचवाई गई तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक युवक से कथित तौर पर 2 लाख रुपये वसूलने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने 20 साल की युवती को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवती को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खपरगंज कल्लू बाड़ा निवासी 28 साल की सूर्या सोनी ने 18 नवंबर को सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि प्राची कश्यप उम्र 20 साल पहले उसकी दुकान में काम करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग का सिलसिला शुरू हो गया. नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने साथ में कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं.
आरोप है कि बाद में युवती ने इन्हीं निजी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवक पर पैसे देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर भी उसे डराया गया. सामाजिक प्रतिष्ठा और बदनामी के डर से युवक ने कथित तौर पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद करीब 2 लाख रुपये दे दिए.
दो लाख मिलने के बाद भी नहीं थमी कथित ब्लैकमेलिंग
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक रकम मिलने के बाद भी पैसों की मांग बंद नहीं हुई. युवती लगातार फोन कर तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए और रकम मांग रही थी. पैसे नहीं देने पर खुदकुशी करने की धमकी देने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है. लगातार मिल रही धमकियों से परेशान युवक ने आखिरकार पुलिस की मदद ली.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 692/26 के तहत बीएनएस की धारा 308(2), 296 एवं 351(3) में जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की.
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राची कश्यप को 18 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया. जरुरी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
प्राची कश्यप पिता अशोक कश्यप उम्र 20 साल निवासी गौठान के पास लोफंदी थाना कोनी, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



