धमतरी में बारिश बनी आफत: एनीकट में बहे मछुआरे का शव बरामद, 9 वर्षीय छात्र समेत दो लोग अब भी लापता, तलाश जारी, इलाके में चिंता का माहौल
Rain spells trouble in Dhamtari: Body of fisherman swept away at anicut recovered; two people, including a 9-year-old student, remain missing; search operations underway; atmosphere of concern in the area.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है. सिहावा थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग दर्दनाक हादसे सामने आए हैं. एक तरफ उफनते एनीकट में बहने से एक मछुआरे की मौत हो गई. वहीं दूसरी तरफ चौथी कक्षा का 9 साल का छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है. इसके अलावा एक और व्यक्ति के भी लापता होने की खबर है. इन हादसों ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकड़ने के लिए सेमरा एनीकट गए हुए थे. इसी दौरान अचानक एनीकट का जलस्तर बढ़ गया और रपटे पर पानी का तेज बहाव आ गया. तेज बहाव की चपेट में आने से धनंजय बह गए और उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. दो दिन की मशक्कत के बाद धनंजय का शव बरामद किया गया. वहीं सिरसिदा गांव का रहने वाला चौथी कक्षा का छात्र खेलने के लिए घर से निकला था. लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. घटना को 5 दिन बीत चुके हैं. लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस और प्रशासन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं.
बाढ़ की इस आपदा के चपेट में एक अन्य व्यक्ति भी लापता बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन सभी मामलों की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रहा है. लापता छात्र के मामले में आशंका यह जताई जा रही है कि वह भी उफनते नदी नालों के तेज बहाव की चपेट में आ गया होगा. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस लापता हुए बच्चे और एक अन्य व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है. हर संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



