रायपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी यासिन अली और विनय रक्सेल दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Raipur police arrested both the absconding accused Yasin Ali and Vinay Raksel and sent them behind bars

रायपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी यासिन अली और विनय रक्सेल दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : शहर में फरार वारंटियों की तलाश में जुटी रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संदीप मित्तल और उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संजय सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त खबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में थाना पंडरी में दर्ज अपराध क्रमांक 02/21 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आरोपी यासीन अली उम्र 39 साल, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, दलदल सिवनी, थाना पंडरी को गिरफ्तार किया गया.
वहीं दूसरे मामले में थाना डी.डी. नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 149/20 धारा 294, 327, 307, 506बी भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी विनय रक्सेल उम्र 25 साल निवासी सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड के पीछे, थाना मौदहापारा रायपुर को पुलिस ने धरदबोचा.
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को 12 अप्रैल 2025 को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण के लिहाज से अहम कामयाबी माना जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB