पेंशन प्रकरण को जल्द निपटाने रविवि का क्लर्क दीपक वर्मा और नाम सुधारने के लिए पटवारी उत्तम कुर्रे रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ravi Vishwavidyalaya clerk Deepak Verma and Patwari Uttam Kurre arrested for taking bribe to correct name for quick settlement of pension cases
रायपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. पहला मामला रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का है. जहां क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरा मामला मुंगेली जिले का है. जहां एक पटवारी को गिरफ्तार किया गया है.
पहला मामला…
रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग में पदस्थ क्लर्क दीपक वर्मा को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दीपक वर्मा ने विश्वविद्यालय के एक रिटायर्ड क्लर्क से पेंशन प्रकरण को जल्द निपटाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने पर ACB रायपुर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया.
योजनाबद्ध तरीके से रिटायर्ड क्लर्क द्वारा 30 हजार रुपये की पहली किस्त देने के दौरान ACB की टीम ने दीपक वर्मा को रंगे हाथों पकड़ लिया. ACB की इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. फिलहाल आरोपी क्लर्क से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
दूसरा मामला…
वहीं मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक पटवारी उत्तम कुर्रे को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पटवारी एक किसान नगर पंचायत बोदरी निवासी टोप सिंह अनुरागी से नाम सुधारने के एवज में अवैध तरीके से 25000 रुपए ले रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक किसान ने अपने खेत के रिकॉर्ड में नाम सुधार कराने के लिए संबंधित पटवारी उत्तम कुर्रे से संपर्क किया था. लेकिन पटवारी ने काम के बदले 25 हजार रुपये की मांग की. किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और पटवारी उत्तम कुर्रे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी पटवारी उत्तम कुर्रे से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
एसीबी ने मुंगेली जिले में 6 माह के भीतर चौथी बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है. इसके पहले एसीबी की टीम ने प्राचार्य मालिक राम मेहर, बाबू हनी शर्मा, राजस्व विभाग राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल के अलावा पटवारी के सहायक समेत पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजा राम साहू, सहायक को ट्रैप कर कोर्ट में पेश किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



