रिश्तों को किया शर्मसार, मौसी का देवर गर्लफ्रेंड को न्यूड करवाकर बनाया वीडियो, 50 हजार नहीं देने पर इंस्टा में किया शेयर, आरोपी फरार

Relationships were shamed, the aunt's brother-in-law made a video of his girlfriend getting nude, shared it on Instagram after she refused to pay 50,000, the accused absconded.

रिश्तों को किया शर्मसार, मौसी का देवर गर्लफ्रेंड को न्यूड करवाकर बनाया वीडियो, 50 हजार नहीं देने पर इंस्टा में किया शेयर, आरोपी फरार

बालोद : बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी मौसी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने अपनी भाभी के जरिए युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद करीब 15 दिनों तक दोनों के बीच बातचीत होती रही. जब युवती के पिता को इस बातचीत की जानकारी लगी तो उन्होंने युवती को समझाइश देते हुए आरोपी का नंबर ब्लॉक करवा दिया.
हालांकि इसके बाद भी आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोबारा युवती से संपर्क किया. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतरवाकर उसका न्यूड वीडियो बनवा लिया. कुछ दिनों बाद युवक ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए युवती से 50 हजार रुपये की मांग की. डर के चलते पीड़िता ने ऑनलाइन 990 रुपये आरोपी को भेजे. बाद में जब युवती ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया.
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पीड़िता थाने पहुंची और अपने मौसी के देवर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB