मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था का आलम, 37 जोड़ों के फेरे के बाद खाने को लेकर मची लूटमार, मारपीट की आई नौबत
There was chaos in the Chief Minister's Kanya Vivah, after 37 couples took the wedding, there was looting for food, and fighting ensued.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया. बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओटेबंद में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत अफरा-तफरी मच गई. खाने को लेकर मची भगदड़ और कथित मारपीट ने कार्यक्रम की खुशियों पर पानी फेर दिया.
इस कार्यक्रम में अव्यवस्था अपने चरम पर पहुंच गई. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 37 जोड़ों की शादी कराई गई. लेकिन आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई है.
वर-वधु के परिजनों से मारपीट
खासकर खाने की व्यवस्था को लेकर भारी अव्यवस्था देखी गई. वर-वधु और उनके परिजन भोजन के टोकन और खाना लेने के लिए घंटों भटकते रहे. जैसे ही खाने का सिलसिला शुरु हुआ. वहां भगदड़ मच गई. इस दौरान खाना बाटने की जिम्मेदारी निभा रहे कुछ लोगों ने वर-वधु के परिजनों के साथ मारपीट भी कर दी. हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को संभाला और मामला शांत कराया.
सरकारी योजनाओं में लापरवाही
इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में लापरवाही और बदइंतज़ामी क्यों हावी है? ऐसे पवित्र और अहम आयोजनों में इस तरह की अव्यवस्था न सिर्फ नवविवाहितों बल्कि पूरे आयोजन की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



