ट्रक ने मासूम को कुचला रौंदा, इधर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो सड़क हादसों में 2 युवकों समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत. ग्रामीणों ने किया 3 घंटे चक्काजाम
A truck crushed an innocent child, and a vehicle also struck a bike. Two youths and a 7-year-old child died in two road accidents. Villagers blocked roads for three hours.
बालोद : बालोद जिले में बीते 13 घंटों के भीतर दो अलग- अलग सड़क हादसों में दो युवक समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. दोनों ही घटनाओं में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में लोगों के घर में मातम पसर गया है.
पहला हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक बीती शाम करीब साढ़े 5 बजे रनचिरई थाना क्षेत्रान्तर्गत धमतरी-गुंडरदेही मुख्य मार्ग पर अरमरीकला-पिकरीपार के पास महाराष्ट्र पासिंग ट्रक ने एक 7 साल के मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उचित मुआवजे, ब्रेकर बनाने तथा ट्रक चालक पर कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर करीब साढ़े 3 घंटे तक सड़क जाम कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
वहीं दूसरा हादसा सुबह डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लोहरा–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर अछोली के पास का है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों की अपनी चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही दोनों यूवकों की मौत हो गई. ट्रक डौंडीलोहारा से राजनांदगांव की तरफ़ जा रहा था और दोनों युवक बाइक से डौंडीलोहारा की तरफ आ रहे थे. तभी अछोली के पास बेपरवाह ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक दूर जा गिरे. हादसे में एक युवक सड़क से उछलकर नीचे जा गिरा. जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



