आधी रात पेट्रोल पंप में कर्मचारी की हत्या के बाद लूटपाट की वारदात, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने दो आरोपियों को धरदबोचा

Robbery took place at a petrol pump after killing an employee at midnight, incident captured on CCTV, police arrested two accused

आधी रात पेट्रोल पंप में कर्मचारी की हत्या के बाद लूटपाट की वारदात, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने दो आरोपियों को धरदबोचा

रायपुर : राजधानी रायपुर के साथ ही आसपास के इलाकों में इन दिनों कई बड़े अपराध को अंजाम दिया जा रहा है. इनमें लूटपाट, हत्या और रेप जैसे मामले शामिल है. ताजा मामला राजधानी से सटे मंदिर हसौद इलाके का है. जहां कुछ युवकों ने दुस्साहसिक तरीके से एक पेट्रोल पंप में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने पंप के एक कर्मचारी की हत्या के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना इलाके के उमरिया के Mohnot फ्यूल्स पेट्रोल पंप में देर रात दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे. उन्होंने 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया और 200 रुपये का नोट दिया. चिल्लर को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने कर्मचारी अनिल गायकवाड़ पिता मायाराम गायकवाड उम्र 22 साल निवासी गुजरा थाना मंदिर हसौद रायपुर के हाथ में रखे रुपयों को देखकर लूट की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया और नगद रकम लूट ली.
शोर सुनकर पेट्रोल पंप का दूसरा कर्मचारी योगेश मिरी पिता नरोत्तम मिरी उम्र 26 साल निवासी ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद रायपुर मौके पर पहुंचा और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन हमलावरों ने उस पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल योगेश को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, घायल अनिल गायकवाड़ का इलाज जारी है.
वारदात की खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मंदिर हसौद पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु किए. साथ ही मुखबिर की खबर पर संदेहियों की पहचान की गई. आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी शुरु की. हत्यारों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी. पुलिस ने अभनपुर निवासी समीर टंडन और कुनाल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल और लूटी गई रकम बरामद की गई है.
गिरफ्तार आरोपी
समीर टंडन पिता राजकुमार टंडन उम्र 21 साल निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर, गातापार, थाना अभनपुर
कुनाल तिवारी पिता नंदकुमार तिवारी उम्र 24 साल निवासी बस स्टैंड, राधा कृष्ण मंदिर के पास, थाना अभनपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB