दाढ़ी बनाने से मना करने पर चाकू से हमला, सैलून संचालक घायल, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों को तलाश कर रही धमतरी पुलिस
Salon owner injured in knife attack after refusing to shave a customer; one accused arrested, while Dhamtari police search for the others.
धमतरी : धमतरी जिले में एक बार फिर दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना सामने आई है. सिटी कोतवाली थाना से कुछ दूर इतवारी बाजार स्थित सैलून में बाल कटाने पहुंचे युवक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुराने विवाद में चाकूबाजी
मिली जानकारी के मुताबिक बांसपारा वार्ड का रहने वाला टुकेश्वर उर्फ लालू सेन इतवारी बाजार के एक सैलून में बाल कटाने पहुंचा था. इसी दौरान उसी वार्ड के दो युवक भी वहां पहुंच गए. पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. आरोपियों में से एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया. घटना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
आरोपी की पतासाजी कर हुई गिरफ्तारी
वारदात की खबर मिलते ही थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया. सबूत और गवाहों के आधार पर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई. कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी चम्मन लाल भारती उम्र 43 साल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने धारदार चाकू आरोपी से जब्त कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है. सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा कि इतवारी बाजार के पास एक सेलून में चाकू बाजी की सूचना मिली थी. वहां पर युवक ने एक दूसरे युवक पर धारदार चाकू से हमला किया.
नवंबर महीने में हुई थी लड़ाई
बांसपारा निवासी आरोपी बांसपारा के ही रहने वाले प्रिंस नेताम से रंजिश चली आ रही थी. नवंबर में प्रिंस नेताम ने आरोपी पर हंसिया से हमला किया था. इस मामले में उस समय नाबालिग होने की वजह से प्रिंस नेताम को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था. बाल संप्रेक्षण गृह से छूटकर आने के बाद से ही आरोपी बदला लेने की फिराक में था और मौके की तलाश कर रहा था. सोमवार को आशीष यादव ने पुरानी रंजिश की वजह से बांसपारा इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सैलून में प्रिंस नेताम को अकेला पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा109(1) 296, 351(3) बीएनएस.के तहत जुर्म दर्ज कर मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



