गैस एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्टॉक बोर्ड-पंजी नहीं मिलने पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा, 471 गैस सिलेंडर जब्त, रिकॉर्ड में भी मिलीं खामियां

Major action against gas agency; Food Department cracks down after failing to find stock board and registers; 471 gas cylinders seized, and discrepancies found in records.

गैस एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्टॉक बोर्ड-पंजी नहीं मिलने पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा, 471 गैस सिलेंडर जब्त, रिकॉर्ड में भी मिलीं खामियां

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : खाद्य विभाग द्वारा जिले में एलपीजी गैस के भंडारण एवं वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी गौरेला के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई तरह की अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 471 एलपीजी गैस सिलेण्डरों को जप्त करने की कार्रवाई की गई.
खाद्य विभाग की टीम ने मौके से 14.2 किलोग्राम क्षमता के 433 घरेलू गैस सिलेण्डर, जिसमें 87 खाली एवं 346 भरे हुए सिलेण्डर शामिल हैं और 19 किलोग्राम क्षमता के 38 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर, जिसमें 36 खाली एवं 2 भरे हुए सिलेण्डर शामिल हैं. जप्त किया.  यह कार्रवाई द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत की गई. निरीक्षण के दौरान एजेंसी द्वारा मुख्य बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड का प्रदर्शन नहीं करने, आवक-जावक पंजी एवं स्टॉक पंजी का संधारण नहीं करने और मूल्य-स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं करने जैसी अनियमितताएं भी पाई गईं. इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा जप्ती की कार्रवाई की गई.
जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने बताया कि मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी गौरेला के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के आधार पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एजेंसी के गोदाम की जांच की गई थी. जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था. इस कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक राहुल सिंह राजपूत, अरविन्द चन्द्रा, आशीष पाण्डेय, नेहा पाटले एवं सहायक सोनू देवांगन मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?