सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिसकर्मी बताकर महिला का जीता भरोसा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्लफ्रेंड के पर्सनल फोटो-विडियो इंस्टाग्राम में वायरल, अक्षय गिरफ्तार

Security guard won a woman's trust by posing as a police officer and raped her under the pretext of marriage; girlfriend's private photos and videos went viral on Instagram; Akshay arrested.

सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिसकर्मी बताकर महिला का जीता भरोसा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्लफ्रेंड के पर्सनल फोटो-विडियो इंस्टाग्राम में वायरल, अक्षय गिरफ्तार

रायगढ़ : सिक्युरिटी गार्ड का काम करने वाले अक्षय कुमार कुम्हरानी निवासी बिलासपुर ने रायगढ़ की महिला को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके अंतरंग फोटो विडियो इंस्टाग्राम में अपलोड भी कर दी. पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी अक्षय कुम्हारानी उसे पुलिस में जॉब करना कहकर अपनी वर्दीवाली फोटो दिखाकर विश्वास में लिया. जबकि वह वर्दी सिक्योरिटी गार्ड की थी, जब वह गार्ड की नौकरी करता था. चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया.
कोरबा रेलवे स्टेशन में हुई थी पहचान, पुलिसकर्मी होने का किया था दावा
मिली जानकारी के मुताबिक थाना चक्रधरनगर क्षेत्र निवासी 40 साल की महिला ने 28 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मार्च 2026 में कोरबा एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे. जहां कोरबा रेलवे स्टेशन में उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी. आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की और खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें साझा कर उससे शादी करने की इच्छा जताई.
शादी का झांसादेकर बनाए शारीरिक संबंध, गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए फोटो-वीडियो
महिला ने बताया कि अक्षय को उसके गांव में अकेले रहने की जानकारी हुई तो आरोपी उसके गांव पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसी दौरान आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना मोबाइल फोन से उसके अंतरंग फोटो और वीडियो बना लिया.
मेकाहारा रायपुर में इलाज के दौरान भी झांसे में लेकर किया उत्पीड़न
पीड़िता ने बताया कि 7 मई 2026 को वह अपनी मां के इलाज के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल गई थी. वहां आरोपी भी पहुंचा और उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया. इसी दौरान उसने महिला को उसके अश्लील फोटो-वीडियो अपने पास होने की जानकारी देते हुए संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी.
सोशल मीडिया पर वायरल कर जान से मारने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल
महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने 27 मई 2026 को उसके अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिया. इसके अलावा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए अश्लील संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 273/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 69, 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 66-ई, 67 एवं 67-ए आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
एसएसपी के निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर फौरन थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई. रायगढ़ में आरोपी के होने की खबर मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया.
आरोपी से जुर्म में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त
गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी पिता संतराम कुम्हरानी उम्र 31 साल निवासी वार्ड नम्बर 2, सड़कपारा डोडकी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल रियलमी सी-3 मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक एन. बालचंद राव, जेनिपा पन्ना, आरक्षक विक्रम सिंह, साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर एवं मनोज पटनायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आरोपी
अक्षय कुमार कुम्हरानी पिता संतराम कुम्हरानी, उम्र 31 साल निवासी वार्ड नम्बर 2, सड़कपारा डोडकी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t