वन मंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय पर आदिवासी महिला रेंजर से शारिरिक संबध का दबाब बनाने के आरोप, शिकायत पत्र सोशल मीडिया में वायरल
Forest Divisional Officer Jitendra Upadhyay accused of pressuring tribal woman ranger for physical relationship complaint letter goes viral on social media
जशपुर : जशपुर डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय पर महिला रेंजर ने संगीन आरोप लगाये हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि जशपुर वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय वर्ष 2022 में शासकीय कार्यभार के दौरान उन्हें कुनकुरी के विश्राम गृह लेकर गए थे. विश्राम ग्रह में बोले कि तुम मुझे अच्छी लगती हो. इस दौरान शारिरिक शोषण करने की कोशिश भी की गई.
आगे कहा कि मेरे मना करने पर उपाध्याय ने मेरे खिलाफ विधायक यूडी मिंज से झूठी शिकायत की. इस बात की जानकारी जब मुझे मिली तो मैं तत्कालीन विधायक यूडी मिंज से मिली और सच्चाई से उनको अवगत करायी. इसके बाद भी वन मंडलाधिकारी जशपुर उपाध्याय द्वारा मुझे परेशान करने के मकसद से छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला जशपुर के पदाधिकारियों से 21 मार्च 2023 को मेरे खिलाफ झूठी शिकायत कराइ गई.
वन कर्मचारियों के खिलाफ तानाशाह रवैया अपनाने और कर्मचारियों को परेशान करने का मुझ पर आरोप लगाते हुए दूसरी जगह ट्रांसफर करने का मांग की गई. मैं इससे परेशान होकर खुद ही आवेदन देकर अपना ट्रांसफर मनोरा करा ली. जिसके बाद भी मुझे उपाध्याय सरकारी भ्रमण के नाम पर अपने साथ अपनी निजी वाहन इनोवा में बैठाकर लोदाम क्षेत्र की तरफ ले गए और मेरे साथ गलत हरकत करने लगे. मैं बीच बचाव की. जिसके वजह से हाथापाई भी हुई है.
मुझे इसकी किसी से शिकायत करने पर सस्पेंड करने की धमकी दी जाती थी. मेरे खिलाफ उपाध्याय ने मुख्य वन संरक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख नवा रायपुर से झूठी शिकायत की गई.
पीड़िता महिला रेंजर ने इसकी लिखित शिकायत प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रायपुर से की है. जिसमे उन्होंने अपने साथ हुए घटनाक्रम का ज़िक्र भी किया है.
इस मामले को लेकर जब मिडिया ने जशपुर DFO जितेंद्र उपाध्याय से फोन पर बात करना चाहा तो उनका फोन काटना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



