बोरी में बंद युवक की लाश का सनसनीखेज खुलासा, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, 3 आरोपी गिरफ्तार, शराब और गाली-गलौज बनी कत्ल की वजह
Sensational discovery of a young man's body found in a sack; friends killed him; 3 suspects arrested; alcohol and abusive language were the motives for the murder.
महासमुंद : महासमुंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है. यह हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मृतक के अपने ही दोस्तों ने की थी. और इस पूरी वारदात की जड़ शराब और गाली-गलौज।बनी. पुकिस ने जलंधर सोनवानी को उसके घर से और काजू नेताम व गोपाल प्रधान को गरियाबंद से हिरासत में लिया गया. कड़ी पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नम्बर CG04 QQ 6845 को भी जब्त कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खट्टी जंगल में मिले युवक के शव की पहचान खैरा निवासी प्रकाश पटेल उम्र 23 साल के रूप में हुई थी. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे. लेकिन शराब के नशे में हुई गाली-गलौज ने इस दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया. और आखिरकार ले ली एक जान...
6 अप्रैल को खट्टी जंगल में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला था. शरीर पर चोट के कई निशान थे और गले में गमछा बंधा हुआ था. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले मृतक अपने दोस्तों के साथ था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिछले महीने शराब के नशे में मृतक ने अपने दोस्तों के साथ गाली-गलौज की थी. जिसका बदला लेने की साजिश रची गई.
5 अप्रैल की रात आरोपियों ने प्रकाश पटेल को बुलाया. पहले उसके साथ मारपीट की… फिर बाइक में बैठाकर खट्टी जंगल ले गए. जहां कांच की बोतल और पत्थरों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे. लेकिन पुलिस की लगातार दबिश के बाद तीनों आरोपियों चन्द्रहास नेताम उर्फ़ काजू नेताम उम्र 21 साल, गोपाल प्रधान उम्र 20 साल और जलंधर सोनवानी उम्र 21 सालको गिरफ्तार कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



