मंत्री केदार कश्यप पर लगे गंभीर आरोप, सर्किट हॉउस में लकवागस्त चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की जूते से पिटाई और गाली-गलौज, वीडियो वायरल

Serious allegations against Minister Kedar Kashyap, paralyzed Class IV employee beaten with shoes and abused in Circuit House, video goes viral

मंत्री केदार कश्यप पर लगे गंभीर आरोप, सर्किट हॉउस में लकवागस्त चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की जूते से पिटाई और गाली-गलौज, वीडियो वायरल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन व परिवहन मंत्री केदार कश्यप द्वारा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है. यह घटना सर्किट हाउस की है. पीड़ित कर्मचारी लकवाग्रस्त है. पीड़ित का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना की निंदा की.
मिली जानकारी के मुताबिक केदार कश्यप जगदलपुर सर्किट हाउस में शाम 7:30 बजे मौजूद थे. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र पांडेय किचन में खाना बना रहे थे. मंत्री कश्यप ने उसे बुलाया और तीन-चार थप्पड़ जड़ दिया.
आरोप है कि मंत्री केदार कश्यप इस बात से गुस्सा थे कि जितेंद्र पांडेय कमरे का ताला नहीं खोलता है. घटना के बाद जितेंद्र पांडेय ने मीडिया के सामने आकर पूरी बात बताई.
जितेंद्र ने बताया कि कमरा न खोलने वाली बात सही नहीं है. जब यह घटना घटी तो वह मंत्री कश्यप के लिए ही खाना बना रहे थे. जितेंद्र के अलावा अन्य लोगों ने भी घटना की जानकारी देते हुए मीडिया में इसकी पुष्टि की है.
जितेंद्र पांडेय और उनकी पत्नी का कहना है कि इस मामले में कार्यवाही चाहते हैं. बीस वर्षों से सर्किट हाउस में कार्यरत हैं..लेकिन ऐसा व्यवहार पहली बार झेलना पड़ा. देर रात कोतवाली थाने में उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई.
इस घटना पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मंत्री का यह व्यवहार बेहद निंदनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि केदार कश्यप ने अपने पिता बलिराम कश्यप की छवि तक की परवाह नहीं की और यह उनका दंभ और अहंकार दर्शाता है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर हमला बोलते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में एक कर्मचारी को मां-बहन की गालियां दीं और कालर पकड़कर पीटा. मां की गाली देने वाले मंत्री का इस्तीफ़ा तो भाजपा को लेना ही चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफ़ी भी मांगनी चाहिए.
हालांकि मंत्री केदार कश्यप ने सभी आरोपों से इंकार कर दिया. उनका कहना है कि दौरे से लौटने के बाद उन्होंने सिर्फ कर्मचारियों को डांटा था. मारपीट और गाली-गलौज की बातें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

यूट्यूब में वायरल वीडियो

https://www.youtube.com/shorts/UaKtul-Pe2w