बिना लाइसेंस बन रही गोरी करने वाली क्रीम व सीरम, शिव बाबा इंटरनेशनल में छापेमारी, मशीनें और लाखों का सामान जब्त, सतर्क रहने की अपील
Skin-lightening creams and serums being manufactured without a license; raid conducted at Shiv Baba International—machinery and goods worth lakhs seized; public urged to remain cautious.
रायपुर : राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बिना वैध लाइसेंस कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली फर्म पर कार्रवाई की है. महावीर नगर स्थित मेसर्स शिव बाबा इंटरनेशनल में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध तरीके से ब्यूटी क्रीम और फेशियल सीरम बनानेका खुलासा हुआ. टीम ने मौके से 12 तरह की मशीनें और 8 तरह के कच्चे माल सहित करीब 5 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है.
खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल (IAS) के निर्देश और सहायक औषधि नियंत्रक बेनी राम साहू के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई. निरीक्षण के दौरान फर्म संचालक महेंद्र सचदेव द्वारा बिना वैध कॉस्मेटिक्स निर्माण लाइसेंस के तीन तरह के उत्पाद बनाए जाने की जानकारी सामने आई.
12 मशीनें और कच्चा माल जब्त
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने तीनों उत्पादों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे हैं. साथ ही निर्माण में इस्तेमाल होने वाली 12 तरह की मशीनें और 8 तरह के कच्चे माल को जब्त किया गया है. जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है.
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत कार्रवाई की है. अधिकारियों के मुताबिक, उत्पादों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई में औषधि नियंत्रण अधिकारी टेकचंद धीरहे, ईश्वरी नारायण सिंह, लक्ष्मी कौशिक और सुरेश साहू शामिल रहे.
नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
विभाग ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील किया कि बिना वैध लाइसेंस कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण, भंडारण और बिक्री न करें. उत्पाद खरीदते समय निर्माता का नाम-पता, लाइसेंस संबंधी जानकारी और उपयोग की आखरी तारीख जरुर जांचें.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



