‘पुष्पा’ वाले स्टाइल से तस्करी, शक की कोई गुंजाइश ही नहीं, फिर पुलिस ने खुलवाया ड्रम का ढक्कन तो फटी रह गई आंखें, एक आरोपी गिरफ्तार
Smuggling in 'Pushpa' style, no scope for doubt, then when the police opened the drum lid, everyone was stunned, one accused arrested
गरियाबंद : मंगलवार सुबह सिटी कोतवाली को अवैध गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुष्पा फिल्म के तर्ज में पुलिस ने पानी के ड्रम में छुपाकर सप्लाई किए जा रहे अवैध गांजा की बड़ी खेप को जप्त किया है. जिसमें अलग-अलग कई ड्रम में दो-दो किलो के पैकेट मिले हैं. पुलिस ने बताया की मुखबिर के खबर पर कार्यवाही की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि देवभोग से एक नीला रंग के पिकअप वाहन CG08 BB 8009 के जरिए बड़ी तादाद के अवैध गांजा की सप्लाई की जा रही है,
इस खबर पर पुलिस ने थाना के सामने ही वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान उक्त वाहन आते देख पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। जांच में पिकअप वाहन के पीछे नीले ड्रम में गांजा के पैकेट भरे हुए बरामद हुए.
पुलिस को चकमा देने आरोपियों ने अलग-अलग बहुत सारे ड्रम रखे थे. जिससे पुलिस को लगे को फेरी वाले हैं. जांच में तीन ड्रम में क्रमश 19, 16 और 9 पैकेट मिले। वजन में प्रत्येक में पैकेट दो-दो किलोग्राम गांजा कुल वजन 83 किलो गांजा निकला. फिलहाल पुलिस कागजी कार्यवाही पूरी कर रही है.
इधर, पुष्पा वाली स्टाइल में गांजा तस्करी के साथ ही पुलिस को चमका देने आरोपी जगदीश भाटिया ने पिकअप का नंबर प्लेट बदल दिया था. वाहन का हुलिया ओडिसा में चलने वाले वाहनों के जैसा ही नजर आ रहा है. जांच में इसका भी खुलासा होगा.
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना की. उक्त कार्यवाई में टी आई ओमप्रकाश यादव एसआई टीका राम धुर्व डिगेश साहू मुरारी यादव योगश ठाकुर धनेन्द्र बंजारे रहे.
आरोपी
जगदीश भाटिया निवासी देवास मध्यप्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



