छग की स्कूलों में 2 दिन तक छुट्टी का ऐलान, चक्रवात में 3 की मौत, 57 हजार लोगों को निकाला सुरक्षित, छत्तीसगढ़ में भी लगातार हो रही भारी बारिश

Two-day holiday announced for schools in Chhattisgarh; 3 deaths reported due to the cyclone, 57,000 people evacuated to safety; heavy, incessant rainfall continues across Chhattisgarh.

छग की स्कूलों में 2 दिन तक छुट्टी का ऐलान, चक्रवात में 3 की मौत, 57 हजार लोगों को निकाला सुरक्षित, छत्तीसगढ़ में भी लगातार हो रही भारी बारिश

रायपुर : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अब छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में साफ दिखने लगा है. लगातार हो रही भारी बारिश, तेज हवाओं और मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों और मौसमी बीमारियों के खतरे के मद्देनजर, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान देते हुए स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है.
शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के जिला कलेक्टरों को आधिकारिक निर्देश भेजे जा रहे हैं, ताकि स्थानीय हालात के मुताबिक फौरन कार्रवाई की जा सके.
पेंड्रा में भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’
विशेष तौर पर पेंड्रा जिले में चक्रवात का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है. यहां लगातार बादलों की आवाजाही के बाद तेज हवाओं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों (28 से 30 अक्टूबर) तक कुछ स्थानों पर बेहद बारिश, 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी दी है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.
आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला
आंध्र प्रदेश : चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की वजह से राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है. जबकि 31 मकानों को नुकसान पहुंचा है. हालात को देखते हुए करीब 57 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने राहत और बचाव कार्यों के लिए अपनी टीमें तैनात की हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb