कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, सो रही मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, आरोपी सुखलाल गिरफ्तार

Son commits horrific act, beats sleeping mother to death over bike parking dispute, accused Sukhlal arrested

कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, सो रही मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, आरोपी सुखलाल गिरफ्तार

सूरजपुर : सूरजपुर में आरोपी को गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को मार डाला. आरोपी लड़की से बेरहमी से पीटा. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है. घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है. यह मामला सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र के बैगापारा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुखलाल उम्र 35 साल मजदूरी और खेती-किसानी करता है. उसकी मां सोमारी बाई उम्र 60 साल घर के मेन गेट सामने सो रही थी. इस दौरान मां का बेटे से विवाद हो गया और गुस्साए बेटे ने लकड़ी के हटके से मां के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से मां बेहोश होकर गिर पड़ी. आरोपी ने घायल मां का इलाज कराने के बजाय उसे घर में ही छोड़ दिया.
बताया जा रहा कि गुरुवार शाम सुखलाल काम से घर लौटा. उसकी बुजुर्ग मां सोमारी बाई दरवाजे के सामने सो रही थी. सुखलाल बाइक अंदर खड़ी करना चाहता था. इसलिए उसने मां को उठने के लिए कहा. इस पर सोमारी बाई ने बाद में बाइक अंदर रखने की बात कही. गुस्से में की पिटाई इसी बात से बेटा नाराज हो गया और दोनों में विवाद हो गया.
इस दौरान सुखलाल ने दरवाजा बंद करने वाली लकड़ी से मां की पिटाई कर दिया. सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने से वह घायल हो गई. इसके बाद वह अंदर चला गया. न ही उसने मां का इलाज कराया. अगले दिन हुई मौत शुक्रवार सुबह मां ने दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि जब बहन मां को बचाने और मदद बुलाने बाहर जाने लगी तो आरोपी ने उसे भी धमकाया कि अगर किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा. डर के कारण बहन चुप रही.
मां की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया. एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t