तेज रफ्तार चलती कार में स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में में जमकर वायरल होने के बाद सख्त कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

Strict action taken after video of stunt in a high-speed car goes viral on social media, accused arrested

तेज रफ्तार चलती कार में स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में में जमकर वायरल होने के बाद सख्त कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : थाना नेवई पुलिस ने तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से कार चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की है. घटना 25 नवंबर को नेवई मेन रोड, ओवरब्रीज के पास हुई. जहां कार नम्बर कग07 CN 6610 के चालक और कार में सवार अन्य चार लोग स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने पर सुर्खियों में आए. थाना नेवई में पदस्थ पेट्रोलिंग आरक्षक अरुण मिश्रा (क्रमांक 983) की रिपोर्ट पर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 384/2025 धारा 281 बीएनएस, 184, 66/192, 179 एम.वी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
जांच के दौरान आरोपी कार चालक मेरज शाह उम्र 23 साल पिता आजाद शाह ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया. आरोपी पर तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के गंभीर आरोप हैं. कार में मौजूद अन्य चार युवकों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई.
ये युवक हैं:
रहमान शाह उम्र 22 साल पता उल्लासनगर कोहका, थाना सुपेला
अदनान खान उम्र 23 साल, पता डिमरापारा, दुर्ग
चंदन शाह उम्र 24 साल पता स्टेशन मरौदा, एचएससीएल कालौनी, थाना नेवई, दुर्ग
हुसैन शाह उम्र 21 साल पता जुनवानी, थाना स्मृतिनगर, दुर्ग
इस कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक जगतपाल जांगडे (क्र. 1647), प्रधान आरक्षक हेमंत चंदेल (क्र. 1052), आरक्षक अरुण मिश्रा (क्रमांक 983) और आरक्षक शाहबाज खान (क्र. 1595) का सराहनीय योगदान रहा. पुलिस ने बताया कि अगर भविष्य में कोई भी कार चालक इसी तरह स्टंट करता पाया गया. तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो वायरल होने के मुताबिक कार चालक और उसके साथी ओवरब्रीज पर तेज गति से वाहन चला रहे थे और स्टंट कर रहे थे. यह न सिर्फ उनकी सुरक्षा के लिए बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए भी गंभीर खतरा था. पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार किया और अन्य चार युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु की.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट न करें. ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नेवई और दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t