परिवहन विभाग की लापरवाही, कई दिनों से घर में खड़ी बाइक का कट गया 2300 का चालान, रद्द करने पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
Negligence on the part of the Transport Department resulted in a 2300 rupee challan for a bike parked at home for several days. The victim appealed for justice and sought cancellation.
जांजगीर चांपा : 22 नवंबर को चांपा निवासी अजय पाटले को चालान कटने का मेसेज आया कि आपके वाहन को मोपका सेन्द्रि बाई पास मार्ग पर देखा गया. और इंश्योरेंस और प्रदूषण के लिए 2000 और 300 का चालान काटा गया. जबकि पीड़ित का वाहन कई दिनों से घर पर ही खड़ा हुआ था. इस पर उन्होंने परिवहन विभाग बिलासपुर के अधिकारी से पत्र के जरिए उस दिन का फोटो मांग करते हुए चालान को रद्द करने शिकायत पत्र लिखा है.
इस तरह की झूठी चालान की कार्यवाही और भी कई लोगों के साथ घटित हो चुकी है. सरकार को और विभाग को आम आदमी को परेशानी से बचाने बिना फोटो और जांच चालान की कार्यवाही बंद करनी चाहिए.
चालान की कार्यवाही करने परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया है. इन कार्यवाही का अच्छा खासा कमीशन कंपनी को मिलता है. इसीलिए छोटी से गलती पर भी तुरंत चालान काटकर जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है. जबकि दुर्घटना का कारण सड़कों का खराब होना और जानवरों के सड़कों पर बैठने का कारण को ऐसे ही नजरअंदाज कर लोगो की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है.
बिलासपुर ढेंका के पास हाइवे से अन्दर आते ही रोड पूरी तरह खराब है और लालखदान तक सड़कों को चौड़ा करने की जरुरत है. लेकिन इन पर ध्यान नहीं दिया जाता. जनहित को प्राथमिकता न देकर विभागीय लाभ के लिए आम आदमी को परेशान करना कहां तक सही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



