यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से रेप, आरोपी फरार

Crime News : मंडला की रहने वाली इन्दौर में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा से रेप के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी उसके मुंहबोले भाई का दोस्त ही है। उसने पीड़िता के साथ अपने फ्लैट पर दुष्कर्म किया और बदनाम करने की धमकी देते चुप रहने का कहा।

यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से रेप, आरोपी फरार

Crime News : मंडला की रहने वाली इन्दौर में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा से रेप के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी उसके मुंहबोले भाई का दोस्त ही है। उसने पीड़िता के साथ अपने फ्लैट पर दुष्कर्म किया और बदनाम करने की धमकी देते चुप रहने का कहा। मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का होकर वारदात 27 मई की है। पीड़ित छात्रा भंवरकुआ क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर निजी कोचिंग में पढ़ाई कर रही है। वारदात के बाद उसने हिम्मत करके अपनी सहेली और मुंहबोले भाई को पूरी बात बताई। 

और उनकी सलाह पर रेप का केस दर्ज कराया। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस के अनुसार उन्नीस वर्षीय छात्रा ने अमन पुत्र सुनील साहू के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि अमन उसके मुंहबोले भाई के साथ एक ही फ्लैट में रहता है। वहां आने-जाने के कारण पीड़िता की अमन से भी पहचान हो गई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 27 मई को मैं फ्लैट के दूसरे कमरे में थी। अमन वहां आया और कहा- आज तो हम रूम पर अकेले हैं। मैं उसकी बात समझ नहीं पाई। मैंने कहा- तो क्या हुआ? इस पर अमन बोला- तुम आराम करो और कमरे से चला गया। कुछ देर बाद वह वापस आया और पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। 

मुंह दबाकर मेरे कपड़े उतारे और रेप किया। मैंने कहा- तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, ये बात मैं सबको बताऊंगी। इस पर अमन ने कहा- इससे कुछ नहीं होगा। सब तुम्हारी ही गलती समझेंगे। तुम्हारा ही जीवन खराब होगा। परिवार के लोग कोचिंग भी छुड़वा देंगे। मैं लोगों से कह दूंगा कि जो हुआ, दोनों की मर्जी से हुआ। तुम सबसे नॉर्मल व्यवहार करना, जैसा पहले करती थी।

नहीं तो पूरी बातें तुम्हारे ऊपर ही डाल दूंगा। पीड़िता रोते हुए अपने कमरे पर चली आई। अमन बार-बार कॉल कर उसे डराने की कोशिश करता रहा। परेशान होने के बाद उसने सहेली और मुंहबोले भाई को अमन की करतूत बताई और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। फिलहाल अमन फरार है पुलिस उसकी तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है।(एजेंसी)