नवा रायपुर में स्टंट पड़ा भारी, सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर कार्रवाई, चाचा भतीजे पर 6 हजार का जुर्माना, दी सख्त चेतावनी

Stunt proved costly in Nava Raipur, action taken on the basis of social media video, fine of 6 thousand on uncle and nephew, strict warning given

नवा रायपुर में स्टंट पड़ा भारी, सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर कार्रवाई, चाचा भतीजे पर 6 हजार का जुर्माना, दी सख्त चेतावनी

रायपुर : यातायात पुलिस रायपुर ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नवा रायपुर में स्टंट और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालक पर सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि नवा रायपुर क्षेत्र में लगे कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. जिससे स्पीड बाइकर्स की पहचान कर उनके खिलाफ ई-चालान जारी किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 मार्च 2025 को एक वायरल वीडियो सामने आया. जिसमें दोपहिया वाहन सीडी डीलक्स CG 04 NJ 5302 का चालक सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहा था. वीडियो में युवक को सांप की चाल की तरह बाइक चलाने और लेटकर वाहन चलाने के नजारे दिखे. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन स्वामी खेलू विश्वकर्मा (निवासी ग्राम पलौद, मंदिर हसौद, रायपुर) को नोटिस भेजकर तलब किया.
जांच में पता चला कि वाहन चला रहा युवक मोहन विश्वकर्मा उम्र 19 साल, वाहन स्वामी का भतीजा था. जो बिना अनुमति के बाइक लेकर नवा रायपुर की सड़कों पर निकल गया था. जांच में पाया गया कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. वाहन का बीमा नहीं था. और वाहन स्वामी ने बिना लाइसेंस के व्यक्ति को गाड़ी सौंप दी थी.
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस ने वाहन चालक और स्वामी के खिलाफ धारा 184, 3/181, धारा 5/180, धारा 146/196 कार्रवाई की गई. इसके तहत 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और दोनों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करें.
बता दें कि यातायात पुलिस  बाइकर्स पर कैमरों से निगरानी रखती है. और बाइकर्स जो हाई स्पीड से  चलाते हैं उनका ई-चालान भी कर रही है. बीते तीन महीने में 135 से ज्यादा स्पीड बाईकर्स का ई-चालान किया गया है.
उल्लेखनीय है कि बाइकर्स गैंग घुमने के बहाने नवा रायपुर में जाकर स्टंट करते है. रील बनाते है और सोशल मीडिया में पोस्ट करते हैं. जिससे दूसरे युवा प्रेरित होकर वह भी स्टंट करने के लिए स्पीड बाईक खरीदनें के लिए पालकों पर दबाव डालते हैं. नतीजतन पालक भी बच्चों की जिद में मजबुरी में स्पीड बाईक खरीदकर दे देतें हैं. और यह भी नही देखते की बच्चे वाहन में क्या कर रहे हैं. स्टंट करना और स्पीड बाईक चलाना गलत है. इससे हादसा भी हो सकता है और शरीर को नुकसान व जान का खतरा हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI