नशाखोरी के खिलाफ पुलिस को फिर मिली कामयाबी, आरंग में गांजा सप्लाई करने निकला तुमगांव का आरोपी संजय ध्रुव गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ जप्त
Success again against drugs, accused Sanjay Dhruv of Tumgaon who came out to supply ganja in Arang arrested, illegal drugs seized
आरंग : छत्तीसगढ़ में अभी चुनाव चल रहे हैं. इसी बीच आरंग में नशाखोरी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने महासमुंद जिले के एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है.
आरंग में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को खबर मिली कि मोटर सायकल सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है और गुल्लू से आरंग की तरफ जा रहा है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया.. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा व्यक्ति की पतासाजी करना शुरु किया गया.
इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मोटर सायकल और उसमें सवार व्यक्ति को आरंग क्षेत्रांतर्गत पंचमुखी महादेव मंदिर के पास आता देखकर रुकवाया गया. मोटर सायकल में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम संजय ध्रुव निवासी तुमगांव जिला महासमुंद का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी संजय ध्रुव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.990 किलोग्राम गांजा और गांजा परिवहन में इस्तेमाल एच एफ डीलक्स मोटर सायक नम्बर CG06 GA 0497 जुमला कीमत करीब 80,000/- रुपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 122/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया. कार्यवाही में निरीक्षक राजेश सिंह थाना प्रभारी आरंग, एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, दीपक बघेल एवं आर. तुकेश निषाद तथा थाना आरंग से सउनि. नरेश कुमार देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
संजय ध्रुव पिता किस्मत ध्रुव उम्र 28 साल निवासी कौआझर थाना तुमगांव जिला महासमुंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



