ब्लेड से खुद का गला काटकर खुदकुशी, सगाई टूटने के बाद दूसरा रिश्ता नहीं मिलने से दुखी होकर डिप्रेशन में मौत को लगाया गले
Suicide by slitting one's throat with a blade, saddened by not getting another relationship after the engagement was broken, embraced death in depression
दुर्ग : नंदिनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर पर बाथरूम में ब्लेड से खुद का गला काटकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलने पर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया. खुदकुशी की वजह का फ़िलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि युवक की सगाई टूटने के बाद रिश्ता नहीं लग रहा था। इसके चलते वह डिप्रेशन में रहता था. यह पूरा मालम नंदिनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भूपेंद्र कुमार सेन पिता नरेंद्र कुमार सिंह उम्र 30 साल वार्ड क्रमांक 2 अहिवारा में रहता था और घर पर ही किराना दुकान चलता था. करीब सुबह 8 बजे बाथरुम में ब्लेड से युवक ने खुद का गला काटकर खुदकुशी कर ली.
बताया जा रहा है कि मृतक भूपेंद्र कुमार सेन अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था. युवक अविवाहित था. भूपेंद्र की 6 महीने पहले ही सगाई टूटी थी. फिर डेढ़ महीने पहेल उसका दूसरा रिश्ता तय हुआ था. लेकिन किसी वजह से वह भी टूट गया. इसके बाद से ही उसके रिश्ते नहीं आ रहे थे. इसी वजह से वह डिप्रेशन में था. यह उसके खुदकुशी की वजह मानी जा रही है.
परिवार का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से चुपचाप रहने लगा था. दुकान में काम पर भी पहले जैसी दिलचस्पी नहीं ले रहा था. घरवालों ने बात करने की भी कोशिश की. लेकिन उसने खुलकर परेशानी नहीं बताई.
परिजनों ने घटना की खबर दी. जिस पर नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



