होटल में रायपुर के युवक ने किया खुदकुशी की कोशिश, मैनेजर को व्हाट्सएप पर भेजी फोटो, समय पर पुलिस की मिली मदद से बची जान
Raipur youth tried to commit suicide in a hotel, sent photo to manager on WhatsApp, life was saved due to timely help from police
धमतरी : धमतरी जिले के सिहावा रोड स्थित शिव जी होटल में एक युवक ने खुदकुशी की कोशिश की. लेकिन होटल मैनेजर की सतर्कता से उसकी जान बच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी सन्नी साहू उम्र 23 साल बुधवार सुबह होटल में ठहरा था. गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उसने होटल मैनेजर को व्हाट्सएप पर अपनी एक फोटो भेजी. तस्वीर में युवक बिस्तर पर लेटा हुआ था और उसके गले में स्कार्फ बंधा हुआ था. फोटो देखते ही होटल संचालकों ने फौरन पुलिस को खबर दी.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सन्नी किसी काम से धमतरी आया था. खुदकुशी की कोशिश के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



