घर के आंगन में मांस काटते हुए फिर रंगे हाथों एक आरोपी सुरेश गिरफ्तार, 7 किलो गौमांस और टंगली जब्त, जांच में जुटी पुलिस, तीन दिन में तीसरा मामला
Suresh, another accused, was caught red-handed cutting meat in his courtyard, and 7 kg of beef and tangali were seized. Police are investigating, marking the third such case in three days.
बिलासपुर : पुलिस ने गौमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी सुरेश कुमार को उसके घर से दबोचा गया. मौके से करीब 7 किलो गौमांस और काटने के लिए इस्तेमाल होने वाली टंगली भी जब्त किया गया है. पूरा मामला बेलगहना चौकी पुलिस का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की खबर पर पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी को घर के आंगन में मांस काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने गौ मांस रखने की बात कबूली. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी है.
बता दें कि बिलासपुर पुलिस लगातार गौ मांस मामलों में कार्रवाई कर रही है. हाल ही में बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मां-बेटी को गोमांस के साथ पकड़ा है. दोनों ट्रॉली बैग में मांस छिपाकर अपने घर ले जा रही थीं. शुरूआती जानकारी में वह रायपुर से ट्रेन में बिलासपुर पहुंचना सामने आया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपिया सूटकेस में करीब 10 किलो से ज्यादा गौमांस भरकर ला रही थीं. तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गौमांस कहां से लाया गया था और इसका मकसद क्या था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



