बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित, पटवारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, उधर सीमांकन के कार्य में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक नरेश साहू निलंबित

Absent from duty without permission, Patwari suspended with immediate effect, while Revenue Inspector Naresh Sahu suspended for negligence in demarcation work

बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित, पटवारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, उधर सीमांकन के कार्य में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक नरेश साहू निलंबित

बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित, पटवारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहने की वजह से पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे (पहन 20, तहसील बरमकेला) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.
पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे को निर्वाचन कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई थी. निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने की वजह से यह कार्रवाई की गई है. निलंबन अवधि के दौरान पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा), सारंगढ़ निर्धारित किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सीमांकन के कार्य में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक नरेश साहू निलंबित

मुंगेली : कलेक्टर राहुल देव ने भूमि सीमांकन के कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर मुंगेली (शहरी) के राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक न्यायालय तहसीलदार मुंगेली में 18 नवंबर को सीमांकन प्रकरण दर्ज कर राजस्व निरीक्षक को भूमि सीमांकन करने के लिए ज्ञापन जारी किया गया था. राजस्व निरीक्षक के प्रभार क्षेत्र अंतर्गत 12 सीमांकन मामले पेंडिंग है. जिसमें आज तक प्रतिवेदन अप्राप्त है. यह अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कर्तव्यों के निर्वहन में घोर उदासीनता और शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता का घोतक है. और सिविल सेवा आचरण नियम के खिलाफ है. राजस्व निरीक्षक साहू को उक्त कृत्य के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया. निलंबन अवधि में साहू का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला मुंगेली निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI