हड़ताली कर्मचारी पर प्रशासन सख्त; 4 समिति प्रबंधक सस्पेंड, 50 प्रबंधकों पर FIR, इधर प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त, 3 पर FIR

The administration is strict on striking employees; 4 committee managers suspended, FIRs filed against 50 managers, 13 employees including the manager in charge dismissed, and FIRs filed against 3.

हड़ताली कर्मचारी पर प्रशासन सख्त; 4 समिति प्रबंधक सस्पेंड, 50 प्रबंधकों पर FIR, इधर प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त, 3 पर FIR

हड़ताली कर्मचारी पर प्रशासन सख्त; 4 समिति प्रबंधक सस्पेंड,  50 प्रबंधकों पर FIR

रायपुर : राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी कार्य को अत्यावश्यक सेवा घोषित करते हुए 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किसी भी कर्मचारी द्वारा काम से इंकार करने पर रोक लगा दी है. छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ईएसएमए) की धारा 4(1) एवं 4(2) के तहत जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हैं.
जिला प्रशासन खैरागढ़ ने जानकारी दी कि जिले के धान उपार्जन केंद्रों में पदस्थ 50 समिति प्रबंधक 15 नवंबर को ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुए. इसे सरकारी आदेश का उल्लंघन एवं खरीदी प्रक्रिया में बाधा मानते हुए पुलिस अधीक्षक को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी से काम से जुड़े 51 नए केंद्र प्रभारियों और 51 ऑपरेटरों को धान खरीदी की प्रक्रिया, पोर्टल संचालन, माप-तौल, पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशासन ने साफ किया है कि अगर प्रशिक्षण के बाद भी कोई केंद्र प्रभारी या ऑपरेटर काम पर हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ भी एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी.
धान खरीदी कार्य में लापरवाही एवं ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने पर इटार, डोकराभाठा, गढ़ाडीह और हनईबंद के 4 समिति प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.  जिला प्रशासन ने कहा कि धान खरीदी कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की बाधा, लापरवाही या असहयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त, 3 पर FIR

रायपुर : इसी कड़ी  में आज प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तथा 3 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर प्रस्तावित है. जिला खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सिमगा समिति प्रबंधक मंजुला शर्मा, खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन, धुर्रा बांधा समिति प्रबधक मूलचंद वर्मा, रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेन्द्र साहु, समिति प्रबंधक तिल्दा रामकुमार साहु को बर्खास्त किया गया है.
इसी तरह कसडोल विकासखंड के समिति गिरौद के विक्रेता नन्द कुमार पटेल, हसुआ के विक्रेता गोकुल प्रसाद साहु,थरगांव के विक्रेता ललित साहू, कटगी के विक्रेता रामस्वरूप यादव,चिखली के विक्रेता खेलसिंग कैवर्त्य कोसमसरा के विक्रेता अमित साहू, सरखोर के विक्रेता भीम साहु, लवन के विक्रेता रविकमल को बर्खास्त किया गया है.
विकासखंड पलारी अंतर्गत समिति कोनारी के प्रभारी प्रबंधक राजेंद्र चंद्राकर, समिति रोहरा के कम्प्यूटर ऑपरेटर बीरेंद्र साहु एवं समिति रिसदा के विक्रेता टीका राम वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने शाखा प्रबंधक को पत्र जारी किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

16 समितियों के कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई, बर्खास्तगी से लेकर FIR तक की प्रक्रिया

बलौदाबाजार : धान खरीदी के दूसरे ही दिन जिले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सहकारी समितियों के 16 कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल हड़ताल पर जाने से पहले हड़ताली कर्मचारियों नं शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए तालाबंदी कर दी और आवश्यक दस्तावेजों को ताला लगा कर चले गए.
प्रशासनिक चेतावनी के बाद भी चाबी नहीं सौंपी. जिससे अधिकारियों को अब धान खरीदी में भारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है. ऐसे कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से अलग किया गया है. कई को बर्खास्त किया गया है. वहीं कुछ मामलों में FIR के लिए शाखा प्रबंधक को पत्र जारी किया गया है. प्रशासन ने कहा कि किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के साथ खरीदी कार्य संपन्न कराया जाएगा और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कसडोल विकासखंड — सेवा से पृथक
1. नंदकुमार पटेल, विक्रेता (समिति – गिरौद) — सेवा से पृथक
2. गोकुल प्रसाद साहू, विक्रेता (समिति – हसुवा) — सेवा से पृथक
3. ललित साहू, विक्रेता (समिति – थरगांव) — सेवा से पृथक
4. रामस्वरूप यादव, विक्रेता (समिति – कटगी) — सेवा से पृथक
5. खेलसिंग कैवर्त्य, विक्रेता (समिति – चिखली) — सेवा से पृथक
6. अमित साहू, विक्रेता (समिति – कोसमसरा) — सेवा से पृथक
बलौदाबाज़ार विकासखंड
7. भीम साहू, विक्रेता (समिति – सरखोर) — सेवा से पृथक
8. टीकाराम वर्मा, विक्रेता (समिति – रिसदा) — सेवा से पृथक
9. रवि कमल, विक्रेता (समिति – लवन) — सेवा से पृथक
सिमगा विकासखंड
10. मंजूला शर्मा, प्रभारी समिति प्रबंधक (समिति – सिमगा) — बर्खास्त
11. बिरेन्द्र साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर (समिति – रोहरा) — सेवा से पृथक, FIR हेतु पत्र जारी
भाटापारा विकासखंड
12. राकेश कुमार टण्डन, प्रभारी समिति प्रबंधक (समिति – खोखली) — बर्खास्त
13. मूलचंद वर्मा, प्रभारी समिति प्रबंधक (समिति – धुर्राबांधा) — बर्खास्त
पलारी विकासखंड
14. राजेन्द्र चन्द्राकर, प्रभारी समिति प्रबंधक (समिति – कोनारी) — FIR हेतु शाखा प्रबंधक को पत्र जारी
15. धर्मेन्द्र साहू, प्रभारी समिति प्रबंधक (समिति – रोहांसी) — बर्खास्त
16. रामकुमार साहू, प्रभारी समिति प्रबंधक (समिति – तिल्दा) — बर्खास्त
प्रशासन ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान खरीदी कार्य सुचारु और पारदर्शी रहे. इसके लिए पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसलिए हर समिति की समीक्षा की जा रही है और दोषी पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई उन कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.