महतारी एक्सप्रेस में सीमेंट की बोरी लादने वाले ड्राइवर पर प्रशासन का सख्त एक्शन, नौकरी से छुट्टी, चालक निलेश बर्खास्त
The administration took strict action against the driver who loaded cement bags on the Mahatari Express, dismissing him from his job and driver Nilesh being dismissed.
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के मकसद से महत्वकांक्षी योजना के तहत आपताकालीन सेवा के लिए 102 महतारी एक्सप्रेस संचालित की जा रही है. बलौदाबाजार जिले में आपातकालीन सेवा में संलग्न 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर निलेश साहु की सेवा खत्म कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर 2025 को निलेश साहू ड्राइवर 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन नम्बर CG07 4430 की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-कसडोल में लगी हुई थी.
इस मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा था. जिसके बाद इस प्रकार के कृत्य को आपातकालीन सेवा में घोर लापरवाही मानते हुए ड्राइवर पर तत्काल कार्यवाही करने प्रबंधक 102 महतारी एक्सप्रेस को पत्र प्रेषित किया गया. राज्य कार्यालय प्रबंधक 102 महतारी एक्सप्रेस द्वारा तत्काल वाहन चालक निलेश साहु को कार्यमुक्त करते हुए सेवा खत्म कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



