मैनपुर एसडीएम ने की कड़ी कारवाई, धनौरा में 300 पैकेट अवैध धान जप्त, किसान का गोलमोल जबाब, नहीं मिला कोई वैध प्रमाण, मचा हड़कंप

Mainpur SDM takes strict action, seizes 300 packets of illegal paddy in Dhanaura; farmer gives vague reply, no valid proof found, causes uproar

मैनपुर एसडीएम ने की कड़ी कारवाई, धनौरा में 300 पैकेट अवैध धान जप्त, किसान का गोलमोल जबाब, नहीं मिला कोई वैध प्रमाण, मचा हड़कंप

गरियाबंद : गरियाबंद जिला में अमलीपदर क्षेत्र के धनौरा में डंप अवैध धान को लेकर मैनपुर एस डीएम डॉ तुलसीदास मरकाम ने बड़ी कारवाई की है. सीमावर्ती क्षेत्रों के औचक निरीक्षण में निकले एसडीएम को जब पता चला धनौरा के गुच्चु उर्फ गया राम यादव पिता मोहन यादव के घर अवैध धान डंप हुआ है. तो अपने अमले के साथ किसान के घर छापेमारी की. जहां पता चला कि किसान ने लगभग 300 पैकेट धान फसल कटने के पहले डंप करवाया था.
जब किसान के घर छापा पड़ा तो किसान रखे धान का वैध प्रमाण नही दिखा सका. कारवाई के दौरान जब किसान ने बचने के लिये गांव के महादेव का धान होना बताया. जब महादेव से तस्दीक की गयी तो उसने भी इंकार कर दिया. किसान के गोल-मोल जबाब से डंप धान अवैध प्रमाणित हो गया. जिस पर एसडीएम मरकाम ने तस्दीक के बाद वैध प्रमाण नही होने से जप्त किया और पंचनामा कर शर्तों के साथ किसान को सुपुर्द कर दिया है.
समर्थन मूल्य  पर धान खरीदी को अभी तकरीबन महीने भर का समय है और अमलीपदर क्षेत्र में इन दिनों ओडिशा का अवैध धान धड़ल्ले से डंप हो रहा है. पहले अमलीपदर तहसीलदार सुशील कुमार भोई ने एक पिकअप पर कारवाई कर देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत होने की वजह से देवभोग थाना के सुपुर्द किया तो वहीं अभी मैनपुर एसडीएम मरकाम ने बड़ी कार्यवाही की है. स्थानीय प्रशासन के इन कारवाई कौन लेकर धान कारोबारीयों में हड़कंप तो है. लेकिन ओडिशा का अवैध धान आना कम नहीं हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t