निर्माणाधीन मकान में मिली चौकीदार की लाश, सिर पर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

The body of a watchman was found in a house under construction, injury marks on the head, sensation spread in the area, suspicion of murder, police is investigating the case

निर्माणाधीन मकान में मिली चौकीदार की लाश, सिर पर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रिंग रोड नंबर 2 पर बाबाजी पार्क के सामने एक निर्माणाधीन मकान के पोर्च में युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुरेश सूर्यवंशी काठाकोनी निवासी के रुप में हुई है. जिसके सिर में चोट के निशान हैं. जो निर्माणाधीन मकान में एक महीने से गार्ड के तौर पर तैनात था. सोमवार देर रात स्थानीय लोगों ने मकान के पोर्च में पानी के बीच सुरेश का शव पड़ा देखा और फौरन सिविल लाइन पुलिस को खबर दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ सघन जांच की. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कत्ल का मामला हो सकता है और इसके पीछे सुरेश के करीबी दोस्त पर शक जताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि दो दोस्तों के बीच नशे की हालत में विवाद हुआ था. जो इस हत्याकांड की वजह बन सकता है. फिलहाल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. और घटना की वजह की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI