जीजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, क्षेत्र में चर्चा का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
The body of a woman living in a live-in relationship with her brother-in-law was found hanging, causing a sensation in the area, sparking discussion, and police investigating.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिला के कुदरगढ़ चौकी इलाके में आनंदपुर जंगल में मंगलवार को एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका एक दिन पहले से लापता थी. जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे. शव गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में मिला.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरूआती जानकारी के मुताबिक मृतका पिछले करीब दो महीनों से अपने जीजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. उसके साथ उसकी बहन भी रहती थी. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा किए जा रहे हैं और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



