तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चंद्रहासिनी माता के दर्शन से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 15 श्रद्धालु घायल, 5 गंभीर रेफर, पसरा मातम

A speeding truck collided with a pickup vehicle; two devotees returning from a pilgrimage to Chandrahasini Mata died tragically, while 15 others were injured—five of whom were referred for advanced treatment due to critical injuries—casting a pall of gloom.

तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चंद्रहासिनी माता के दर्शन से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 15 श्रद्धालु घायल, 5 गंभीर रेफर, पसरा मातम

सारंगढ़ : चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों में गंभीर रूप से घायल पांच श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण चंद्रपुर स्थित प्रसिद्ध मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे. माता के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु पिकअप वाहन से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सारंगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने उनकी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय पिकअप में करीब 30 से 32 श्रद्धालु सवार थे. सभी श्रद्धालु महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के पटेरापली, गाड़ाघाट और बागबाहरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल श्रद्धालुओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. नाजुक हालत वाले पांच घायल श्रद्धालुओं को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?