नदी में मिली युवक की पत्थर से बंधी लाश, शरीर पर चोटों के निशान, चाकू गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस की हिरासत में 4 संदेही

The body of a young man found tied to a stone in the river, marks of injuries on the body, murder by stabbing, sensation spread in the area, 4 suspects in police custody

नदी में मिली युवक की पत्थर से बंधी लाश, शरीर पर चोटों के निशान, चाकू गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस की हिरासत में 4 संदेही

मुंगेली/लोरमी : छत्तीसगढ़ के मुगेंली जिले में दो दिनों से लापता युवक की मनियारी नदी में लाश मिली है. इसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों से शिनाख्त के बाद पीएम के लिए भेजा दिया. मुंगेली साइबर टीम ने आरोपियों को 28 और 29 जून की मध्यरात्रि को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला लोरमी के वार्ड़ क्रमांक 2 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दशरथ वर्मा पिता प्यारे लाल वर्मा उम्र 24 साल ग्राम लोरमी वार्ड 2 डबरी पारा का रहने वाला था. युवक पिछले दो दिनों से घर से लापता था. जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे. लेकिन नहीं मिलने पर परिजनों ने रविवार को लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ आखरी बार कंकालीन पारा में देखा गया है.
वहीं पुलिस ने जांच के दौरान युवक की लाश को लोरमी नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित कंकालिन मंदिर के पीछे मनियारी नदी से बरामद किया. इसके बाद परिजनों से शिनाख्त कर पुष्टि कराया गया. लाश के हाथ, पैर बंधे हालत में थे. जिसको पत्थर से बांधा गया था. चेहरे में चोट के निशान दिख रहा था. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने परिजनों के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
साइबर प्रभारी सुशील बंछोर, नरेश यादव और टीम के अन्य सदस्य लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे, हेम सिंह राजपूत, राहुल यादव और रवि मिंज की तत्परता से घटना का खुलासा हो सका. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव और हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद किया. फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत इकठ्ठा कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
एसडीओपी नवनीत पाटिल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है. पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद की आशंका है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB