स्वतंत्रता दिवस के दिन बाइक और जाइलो की आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाइक सवार पांच वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल, दो गंभीर, रायपुर रेफर

On Independence Day, a bike and a Xylo collided head-on with great force; four people, including a five-year-old child on the bike, were injured. Two sustained serious injuries and have been referred to Raipur.

स्वतंत्रता दिवस के दिन बाइक और जाइलो की आमने-सामने जोरदार टक्कर, बाइक सवार पांच वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल, दो गंभीर, रायपुर रेफर

बेमेतरा : स्वतंत्रता दिवस के दिन बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम गुनरबोड़ के पास बाइक और जाइलो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार पांच साल के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर पांच साल का कुश डेहरे, प्रवीण डेहरे, सागर सोनकेवरे और आकाश घृतलहरे सवार थे. सभी ग्राम ढोकला के निवासी बताए जा रहे हैं. चारों किसी काम से बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान गुनरबोड़ गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही जाइलो कार से टकरा गई.
चश्मदीदों के मुताबिक दोनों वाहनों के बीच टक्कर काफी जोरदार थी. हादसे के बाद बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद शुरू की और हादसे की खबर पुलिस और एंबुलेंस को दी. खबर मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही सिटी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली. स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचाया गया.
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों की प्राथमिक जांच और इलाज शुरू किया. इलाज के दौरान पांच साल के कुश डेहरे और प्रवीण डेहरे की हालत नाजुक बताई गई. दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया. वहीं सागर सोनकेवरे और आकाश घृतलहरे का इलाज जिला अस्पताल बेमेतरा में जारी है.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुई इस सड़क हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तेज गति की वजह से अक्सर हादसों का खतरा बना रहता है. लोगों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और गति पर नियंत्रण रखने की अपील की है.
हादसे की खबर के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक और जाइलो की टक्कर किन हालात में हुई. हादसे में शामिल दोनों वाहनों की हालत और चश्मदीदोंसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान और उमिले सबूतों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हादसे में घायल चारों लोगों का इलाज जारी है और दो गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानी बरतने और खासकर दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट सहित सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है. पुलिस भी वाहन चालकों से तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की लगातार अपील करती रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?