कातिल ने सिर कुचलकर बुजुर्ग दंपत्ति को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, डबल मर्डर से गांव में दशहत का माहौल, अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी
The murderer brutally killed an elderly couple by crushing their heads; the double murder has created an atmosphere of terror in the village; the search for the unknown accused continues.
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. जिले में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने दोनों के सिर पर वार कर घटना को अंजाम दिया. डबल मर्डर की खबर के बाद मौके पर जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, डॉग स्क्वायड और एफएसल की टीम पहुंची. घटना की जांच की जा रही है. वहीँ, डबल हत्या की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे है.
मिली जानकारी के मुताबिक मालखरौदा क्षेत्र के संदुरस गांव की है. मृतक बुजुर्ग दंपति पुरूषोत्तम खूंटे 70 साल अपनी पत्नी गोहारिन बाई 55 साल के साथ घर में रहता था. सुबह से जब घर के अंदर से किसी तरह की कोई हलचल पड़ोसियों को सुनाई नहीं दी तो उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा. इस दौरान कमरे में दोनों बुजुर्ग दंपति का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था.
ग्रामीणों ने फौरन इसकी खबर मालखरौदा पुलिस को दी. एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पति-पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था. जांच में पता चला है कि आरोपी ने दोनों की हत्या किसी वजनदार वस्तु से सिर कुचलकर की. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल हमलावर कौन थे? और क्यों बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई? इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.
मालखरौदा क्षेत्र के सेन्दुरस गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. घर के अंदर दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.
पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है. संदिग्धों से पूछताछ और आसपास की गतिविधियों की भी बारीकी से जांच की जा रही है. इस डबल मर्डर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग सहमे हुए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



