रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस, आत्महत्या या कुछ और?, ट्रेन हादसे की आशंका

The mutilated body of an unidentified woman was found on the railway track, causing a sensation in the area, and the police are trying to identify her. Suicide or something else? A train accident is suspected.

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस, आत्महत्या या कुछ और?, ट्रेन हादसे की आशंका

बिलासपुर//मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा मिला. शव की हालत बेहद नाजुक थी और युवती का एक हाथ कटकर शरीर से अलग पाया गया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है. हालांकि यह हादसा है या कोई और मामला... इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा.
घटना की खबर मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB