सो रहे पति पर पत्नी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला, डेढ़ महीने के बाद हुआ खुलासा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, महिला गिरफ्तार

The wife doused her sleeping husband with petrol and burned him alive, the incident was revealed after a month and a half, and the woman was arrested for this reason.

सो रहे पति पर पत्नी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला, डेढ़ महीने के बाद हुआ खुलासा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, महिला गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है. यहां एक पत्नी ही अपने पति की जान की दुश्मन बन गई. खाट पर सो रहे अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला और यहां तक की डेढ़ महीने तक अपनी साजिश का शक किसी को होने नहीं दिया. अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है.  
पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे की मजबूत डोर से बंधा होता है. जहां भरोसा होता है. वहीं परस्पर सम्मान और प्रेम की नींव टिकती है.लेकिन जब इस रिश्ते में शक की दरार पड़ जाती है तो यह रिश्ता इतना कमजोर हो जाता है कि थोड़ी सी चिंगारी भी उसे राख में बदल सकती है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सूरजपुर के मानी का है. जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को जलाकर मौत के घाट उतार दिया .
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त की रात सुपारी लाल जो SECL की कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करता था. रोज की तरह घर में खाना खाकर खाट पर सो रहा था. 6 अगस्त की सुबह को अचानक रहस्यमयी ढंग से उसकी खाट में आग लग गई. जलती खाट से निकलकर वह चीखता-चिल्लाता बाहर भागा. पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे नाजुक हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन 85%जलने की वजह से उसे पहले अंबिकापुर और फिर रायपुर रैफर किया गया. दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
शुरुआती जांच में यह एक हादसा माना जा रहा था. लेकिन पुलिस को कुछ बातें संदिग्ध लगीं. मर्ग कायम कर जब कोतवाली पुलिस ने गहराई से जांच शुरु की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. पूछताछ में मृतक की पत्नी मूर्ति बाई रजवाड़े ने कत्ल की बात कबूल कर ली. 
मूर्ति बाई रजवाड़े ने बताया कि पति द्वारा बार-बार चरित्र पर शक किए जाने से वह तंग आ चुकी थी. इसी नाराजगी में उसने सुनियोजित तरीके से रात को पति के सोने के बाद खाट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और खुद बाहर चली गई. आग लगने पर उसने भी भीड़ के साथ मिलकर शोर मचाया. ताकि किसी को शक न हो. इस कबूलनामे के बाद कोतवाली पुलिस ने मूर्ति बाई रजवाड़े को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया. उसे अदालत में पेश कर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t