जमानत पर जेल से रिहाई के बाद आरोपी ने निकाला जुलूस, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे, आदतन बदमाश के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
After being released from jail on bail, the accused took out a procession, then landed behind bars, police took major action against the habitual criminal
रायगढ़ : रायगढ़ कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश दुर्गेश महंत को जमानत पर रिहा होकर शहर में जुलूस निकालना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर जमानत के बाद निकाले गए जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 साल के दुर्गेश महंत पिता चतुरदास महंत, निवासी कोतरारोड बैकुंठपुर रायगढ़, करीब तीन महिना पहले थाना जूटमिल क्षेत्र के मारपीट मामले में जेल में बंद था. हाल ही में उसे जमानत मिली थी. जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला. वीडियो से शहरवासियों और पीड़ित परिवार में आक्रोश की स्थिति बन गई,
वीडियो जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया. थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए. निरीक्षक पटेल ने थाना कोतवाली और साइबर सेल स्टाफ के साथ आरोपी को पकड़ा और थाने लेकर आई. पूछताछ में दुर्गेश ने कबूल किया कि वह जमानत पर रिहा होने के बाद शहर में जुलूस निकाल रहा था.
गौरतलब है कि दुर्गेश महंत थाना कोतवाली क्षेत्र का आदतन बदमाश है. जिस पर कई संगीन जुर्म दर्ज हैं. इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं. अनावेदक के इस कृत्य पर कोतवाली पुलिस ने इस्तगासा क्रमांक 145/2025 के तहत धारा 170 BNSS और धारा 126, 135(3) BNSS के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया. जहां से आरोपी को फिर जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



