सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Theft of lakhs by breaking the lock of an abandoned house, 2 accused arrested in two cases and behind bars, search continues for absconding accused

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे, फरार आरोपियों की तलाश जारी

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डी.डी.नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़कर कीमती जेवरात और नकदी बरामद किया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के डी.डी.नगर थाना में अपराध क्रमांक 464/24 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना उम्र 22 साल और तिलक सागर उम्र 21 साल को गिरफ्तार कर लिया था. उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर और नकदी कुल ₹2,30,000 बरामद किए गए थे
तीसरा आरोपी दिनेश देवदास वारदात के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी और मुखबिर की खबर पर उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया
पूछताछ में आरोपी ने डी.डी.नगर क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने अपराध क्रमांक 21/25 और 84/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर चोरी के दो वाहन भी बरामद किए
गिरफ्तार आरोपी दिनेश देवदास उम्र 24 साल निवासी बंजारी नगर, क्रांति चौक, रायपुर, एक शातिर अपराधी है. रायपुर के अलावा महासमुंद और बलौदा बाजार जिलों में उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी और मारपीट के करीब 24 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सनसिटी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक आराेपी गिरफ्तार, दाे फरार

जगदलपुर : जगदलपुर जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कालाेनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक चोरी के आराेपी इदा उर्फ इदा बघेल उर्फ इदा भानसिंग निवासी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है. आराेपित ने चोरी के आभूषण एक जोड़ी चांदी का मोटी पायल,पांच जोड़ी चांदी की पतला पायल, 7 नग चांदी की बिछिया, एक नग चांदी का लाॅकेट को छुपाना कबूल किया. जिसे आराेपी से बरामद कर जब्त किया गया. आराेपित के खिलाफ चाेरी की वारदात करने के जुर्म का सबूत पाए जाने से मंगलवार काे अदालत के पेश पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया. इस मामले के अन्य दो फरार आरोपियों का पता तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया राधा ठाकुर निवासी सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अगस्त 2024 को अपने परिवार के साथ करंदोला भानुपरी गई थी रात करीब 8 बजे पड़ोसी ने बताया कि घर का दरवाजा कुंडी में लगा ताला टूट गया है. तब फौरन घर आकर अंदर देखने पर कमरे में रखा आलमारी का लाॅकर टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ था. लाॅकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात-सोने का झुमका एक जोडी, एक जोड़ी झुमका का चैन, एक नग मंगलसूत्र, एक नग अंगूठी, 8 नग सोने का गेहूंदाना, दो नग लाॅकेट और चांदी के एक जोड़ी चांदी की मोटी पायल, 6 जोड़ी चांदी की पतली पायल एक नग कढा, एक नग चैन, 5 जोड़ी चांदी की बिछिया, एक नग चांदी की अंगूठी, और एक नग टाईटन का घडी, एक नग सिक्कों से भरा गुल्लक एवं नगदी तीन हजार रुपये जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
प्रार्थीया के रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान टीम द्वारा तकनीकी सबूतों के आधार पर पतासाजी के दौरान आरोपी इदा बघेल उर्फ   उर्फ भानसिंग निवासी मध्यप्रदेश का पता तलाश किया गया. जिसे टीम द्वारा आंध्रप्रदेश विजयनगरम से गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया.
आरोपी ने बताया कि 16 अगस्त 2024 को अपने साथियों के साथ मिलकर सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी के सूने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी का लाॅकर तोड़कर रखे सोने-चांदी के जेवरातों को चोरी कर तीनों अलग-अलग जगहो में भाग जाना बताया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI