फिर आए समाजसेवी इम्मू दिलेर भाई जान, मरीजों को बांटे कंबल और पानी गर्म करने वाली केतली, बोले- इश्वर ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसे निभा रहा हूं
Then social worker Immu Diler Bhai Jaan came distributed blankets and kettle for heating water to the patients said I am fulfilling the responsibility given to me by God
गरियाबंद : अपनी तकलीफ़ो का सामना हर कोई करता है लेकिन जो दूसरो की तकलीफ़ो का अपना समझे वही इंसान कहलाता है. आज एक बार फिर समाज सेवी मोहम्मद इमरान उर्फ़ इम्मू दिलेर भाई जान को अस्पातल में गर्म कपड़े और पानी गर्म करने लिए मरीजों को इलेट्रिक केटल बाटते देखा गया
बता दें कि पिछले साल समाजसेवी इम्मू दिलेर भाई जान ने जिले के कई प्रखंड क्षेत्रो में जा-जाकर सैकड़ो गरीबों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का नेक काम किया था. सर्दी के दिनों में लोगों को कंबल मिलने पर गरीबों की सर्दी आसानी से कट जाती हे. और मरीजों को गर्म पानी पीन भी बेहद जरुरी है.
गरीबों के सुख और दुख में हमेशा साथ रहने वाले युवा समाज सेवी मोहम्मद इमरान मेमन उर्फ़ इम्मू दिलेर भाई जान हर साल सर्दी के दिनों में अस्पताल दिव्यांग स्कूल वृद्ध आश्रम और आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगो के बीच कंबल सहित दुसरे गर्म कपड़ों को वितरण करते हैं.
गुरुवार को गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंच कर इमरान ने मरीजों के बीच कंबल और सभी मरीजों के वार्ड में गर्म पानी करने का केटल का वितरण किया. समाज सेवी इम्मू दिलेर भाई जान ने पूछे जाने पर कहा कि वे कुछ दिन पहले अपने एक दोस्त से मिलने अस्पताल पहुचे थे और यहां उन्होंने एक चीज नोटिस किया मरीजों को गर्म पानी पीने के लिए बाहर होटल में जाना पड़ता है. सर्दी इतना ज़्यदा है और मरीज इस हालत में बाहर जा रहे हैं. ये देख कर मेरे मन में ख्याल आया और आज मैंने सारे वार्ड में सभी मरीजों को एक-एक गर्म पानी करने वाली इलेट्रिक केटल भेट किया.
मेमन ने कहा अपनी ख़ुशी लिए तो हर कोई जीता है ख़ुद की खुशी में तो सभी मुस्कुराते हैं लेकिन दूसरो की मदद करने के बाद जो खुशी महसूस होती है उसका कोई मोल नहीं है. वो अनमोल है. मैं समाज के हर वर्ग के लोगो से एक ही अपील करता हूं कि कुछ वक्त और कुछ धनराशि जरुरतमंदों की सेवा में लगाए.
इस साल दुसरे सालों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही सर्दी पड़ रही है. जिससे जरुरतमंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए समाज के सभी लोगों को इनकी मदद के लिए आगे आना होगा. समाज सेवी इम्मू दिलेर भाईजान ने कहा कि इस साल पांच सौ गरीबों के बीच कंबल वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
इमरान अकसर फुटपाथ पर सोए और झोपड़ी में रहने वालो को कंबल दिवाली में नए कपड़े और कोरोना के समय पर राशन के सामान वितरित करते ही रहते हैं. समाज सेवी इमरान ने कहा कि ऐसा करने से मेरे दिल को बहुत ज्यादा ख़ुशी और सुकून मिलता है.
इम्मू दिलेर भाईजान ने सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जो भी गरीब लोगों को कंबल बांटना चाहते हैं वो उनसे संपर्क कर सकते हैं. और वे ऐसे लोगों के घर जाकर कंबल ले लेगी और गरीब लोगों में बांटने में उनकी मदद करेंगे.
बता दें कि इम्मू करीब कई साल से गरीबो की मदद करते आ रहे हैं. जिसका फायदा सैकड़ों गरीब लोग उठाते हैं. इसी तरह से कई अस्पतालों में भी मरीजों उनके परिवार वालों को खाना भेेजा जाता है. इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है. लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है. समाजसेवक के नाम से मशहूर इम्मू दिलेर भाईजान का कहना है कि वह अपनी तरफ से कुछ नहीं करते हैं. इश्वर ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको निभा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



